पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देहात थाना पुलिस को खबर मिली कि देर रात सरदार पटेल ओवरब्रिज पर दो युवक राजू उर्फ राजेन्द्र मिश्रा उम्र 51 वर्ष शोभानगर व आशुतोष श्रीवास्तव 32 वर्ष गोपाल गंज सागर स्मैक की सप्लाई करने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे है। जिसपर पुलिस की टीम पहुंच गई और ओवर ब्रिज पर घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को देखते ही दोनों तस्कर स्मैक फेंककर भाग निकले, पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों तस्करों का पकड़कर स्मैक बरामद की, पकड़ी गई स्मैक की कीमत 12 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस को यह भी खबर मिली है कि उक्त स्मैक दोनों तस्कर जबलपुर से खरीदकर लाए थे, यहां पर बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस अब इस संबंध में भी पता लगा रही है कि यह बात कहां तक सच है कि स्मैक जबलपुर से लाई गई है।