khabar abhi tak

राष्ट्रपति का दौरा : जबलपुर रेलवे स्टेशन पर हाईअलर्ट, डॉग स्क्वायड से कराई जा रही, जांच, ट्रेनों में भी चेकिंग

जबलपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संस्कारधानी जबलपुर आगमन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत कर दिया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि राष्ट्रपति आज (20 जून) शहरर पहुंचेंगी और रविवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

वीवीआईपी मूवमेंट से पहले स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा के हर पहलू की जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत रेलवे के डॉग स्क्वायड को भी तैनात किया गया है। खोजी कुत्तों की मदद से स्टेशन के एंट्री-एग्जिट पॉइंट, पार्सल घर, प्रतीक्षालय और प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध सामान और लावारिस वस्तुओं की जांच की जा रही है।

संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही

हाई अलर्ट के बीच आरपीएफ की टीम जबलपुर से आने-जाने वाली सभी ट्रेनों पर नजर रख रही है। स्टेशन पर रुकने वाली प्रमुख ट्रेनों के कोच में जाकर तलाशी ली जा रही है। यात्रियों के सामान की रैंडम चेकिंग के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

ट्रेनों और स्टेशन परिसर की लगातार निगरानी

रेलवे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है। किसी भी तरह की सुरक्षा चूक से बचने के लिए ट्रेनों और स्टेशन परिसर की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak