khabar abhi tak

आमने-सामने से हुई भिड़ंत में मोटर साइकलों के परखच्चे उड़े, तीन गंभीर, जबलपुर रेफर, कटंगी रोड पर दुर्घटना

जबलपुर। कटंगी-सिंग्रामपुर रोड पर देर रात आमने सामने से हुई भिडं़त में दो मोटर साइकलों के परखच्चे उड़ गए,वहीं बाइक सवार तीन युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। 

                            बताया गया है कि सागर के ग्राम बलैया निवासी लक्ष्मण धनगर अपने एक दोस्त के साथ भजियां गांव किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक अपनी दादी को सगोड़ी गांव छोड़कर वापस घर के लिए निकला। दोनों मोटर साइकल सवार जब सिंग्रामपुर  व कटंगी के बीच पहुंचे तो आमने सामने से भिड़ंत हो गई। भिड़त में दोनों मोटर साइकलों के परखच्चे उड़ गए, वहीं तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई। सड़क पर खून से लथपथ पड़े युवकों को देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्होने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर तीनों युवकों की हालत को देखते हुए जबलपुर के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटर साइकलों को सड़क से हटवाया इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak