उन्होने पत्रकारों से चर्चा करते हुए आगे कहा कि देश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। संगठित तरीके से हिन्दू युवतियों को निशाना बनाया जा रहा है। अलग-अलग समुदायों की लड़कियों को फंसाने के लिए अलग-अलग रकम तय की जाती है और इसके लिए विदेशों से फंडिंग भी होती है। हालांकि, उन्होंने अपने इन दावों के समर्थन में कोई साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किए। काजल हिंदुस्तानी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवतियों और उनके परिवारों को जागरूक करना है। उन्होंने यह भी बताया कि गुजरात में बनने वाले पहले रिहैब सेंटर का उद्घाटन धीरेंद्र शास्त्री द्वारा किए जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में देश के अलग-अलग राज्यों में भी ऐसे सेंटर खोले जाएंगे, जहां युवतियों के साथ उनके परिवार के एक सदस्य को भी रहने की सुविधा दी जाएगी।
Tags
jabalpur