khabar abhi tak

रीवा-एकतानगर-रीवा महामना एक्सप्रेस का एक-एक ट्रिप के लिए मार्ग परिवर्तित

जबलपुर। यात्रियों की सुविधा, संरक्षा एवं बेहतर परिचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल अंतर्गत वडोदरा जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के अंतर्गत न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल से संचालित एकता नगर (केवडिय़ा)-रीवा-एकता नगर (केवडिय़ा) महामना ट्रेन एक-एक ट्रिप के लिए मार्ग में परिवर्तन किया गया है। 

वडोदरा जंक्शन स्टेशन पर हाल्ट स्किप करते हुए परिवर्तित मार्ग से जाएंगी

1- गाड़ी संख्या 20905 एकता नगर (केवडिय़ा)-रीवा महामना ट्रेन 19 जून 2026 को परिवर्तित मार्ग एकता नगर-डभोई जंक्शन-कायावरोहण-मियागाम करजण जंक्शन होते हुए रीवा पहुँचेगी। मार्ग परिवर्तन के दौरान वडोदरा जंक्शन स्टेशन पर ठहराव स्किप रहेगा।  

2- गाड़ी संख्या 20906 रीवा-एकता नगर (केवडिय़ा) महामना ट्रेन 20 जून 2026 को परिवर्तित मार्ग मियागाम करजण जंक्शन-कायावरोहण-डभोई जंक्शन होते हुए एकता नगर (केवडिय़ा) पहुँचेगी। मार्ग परिवर्तन के दौरान वडोदरा जंक्शन स्टेशन पर ठहराव स्किप रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak