khabar abhi tak

जीवन के अंतिम क्षण भी नहीं छूटी गौ सेवा !


जबलपुर।
 गौ सेवा में तल्लीन एक वयोवृद्ध महिला ने जीवन के अंतिम क्षण भी साहस नहीं छोड़ा। महिला गाय के बछड़े को लेकर गौशाला में बांधने जा रही थी, तभी उसकी मौत हो गई। यह महिला तिलवारा के डुडवारा गांव की रहने वाली थी। महिला के शव को उसके परिजन लेकर मेडिकल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि सुमंत्री बाई ने पूरा जीवन गौ सेवा में लगा दिया था।

तिलवारा के डुडवारा गांव में रहने वाले करन सिंह पटेल ने सूचना दी कि वह खेती किसानी करता है। उसकी मॉ सुमंत्री बाई (70) बुधवार को घर में बनी गौशाला में गाय के बछड़े बांधने के लिये गयी थी। वह अचानक चक्कर आने से जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं थी। मां को उपचार हेतु बेटे राजकुमार पटेल मेडिकल लेकर आये थे। रात लगभग 9 बजे डॉक्टर ने चैक कर  सुमंत्री बाई को मृत घोषित कर दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak