khabar abhi tak

अवैध शराब से लोड कार पलटी, जबलपुर से दमोह लेकर जा रहे थे तस्कर

 

जबलपुर। दमोह के बटियागढ़ में अवैध शराब से लोड कार अनियंत्रित होकर पलट गई, कार के पलटने से शराब सड़क पर बिखर गई,वहीं कार सवार दोनों तस्कर कार से निकलकर भाग गए। उक्त शराब जबलपुर से लोड करके दमोह के आगे सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

                                      पुलिस के अनुसार जबलपुर से बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 जेबी 2224 में शराब की पेटियां लोड करके दो तस्कर दमोह के लिए निकले, जब वे दमोह के समीप बटियागढ़ की ओर बढ़ रहे थे, इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई, कार पलटने की खबर मिलते ही भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच गए, जिनकी सूचना पर पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस बीच कार सवार दोनों तस्कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से करीब 21 पेटी अवैध शराब बरामद कर कार को जब्त कर लिया। पुलिस अब फरार हुए दोनों तस्करों की तलाश में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उक्त शराब कहां पर सप्लाई करना थी। घटना के बाद शराब सड़क पर बिखरने के कारण जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही,पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अवैध शराब को हटवाया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak