पुलिस के अनुसार करेली के अम्बेडकर वार्ड में रहने वाली महिला अनिल कुमार के बेटे देवांश को बुखार था, जिसके चलते उन्होने बेटे को दवा खिलाई और घर की दहलान में सुला दिया। वहीं पर अभिषेक नामक युवक के डीजे के बाक्स रखे थे। देर रात अभिषेक अपने साथी राहुल लोधी, राजा रजक, नीलेश ठाकुर, संदीप कुशवाहा और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर सामान को व्यवस्थित कर रहा था, इस दौरान संतुलन बिगडऩे से एक भारी साउंड बॉक्स सीधे सो रहे देवांश के सिर पर जा गिरा। सिर पर गंभीर चोट लगने से देवांश अत्यधिक घायल हो गया और खून बहने लगा। देवांश की हालत को देखते हुए परिजनों सहित अन्य लोगों ने तत्काल करेली अस्पताल पहुंचाया, जहां पर घायल देवांश ही हालत को देखते हुए नरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया। नरसिंहपुर अस्पताल में देवांश की आज दोपहर उपचार के दौरान मौत हो गई।
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के करेली स्थित अंबेडकर वार्ड में एक डीजे बॉक्स गिरने से साढ़े 4 साल के मासूम देवांश ठाकुर की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई है जब देवांश घर की दहलान में सो रहा था। हादसे के बाद माता व पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।
Tags
Narsinghpur