khabar abhi tak

एमपी में दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम, तीन नाबालिगों ने बच्ची के साथ किया गैंगरेप, खजूर खिलाने का कहकर ले गए थे जंगल

 

राजगढ़। एमपी के राजगढ़ स्थित सारंगपुर में दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यंाह पर तीन नाबालिगों ने 9 साल की बालिका को जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया है। बच्ची किसी तरह रोते बिलखते हुए घर आई, जहां पर परिजनों ने बच्ची की हालत देखी तो घबरा गए, पूछने पर बच्ची ने घटना के बारे में बताया। बच्ची को लेकर परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। 

                               पुलिस के अनुसार तीसरी कक्षा में अध्ययनरत बच्ची आज दोपहर एक बजे के लगभग गांव के पास जंगल में बकरी चराने गई थी। इस दौरान गांव का 12 वर्षीय एक किशोर भी बकरियां चरा रहा था। उसके साथ खजूर खाने के लिए जंगल पहुंचे दो अन्य किशोर भी वहां आ गए। तीनों ने पहले बालिका को घर-घर खेलने का बहाना बनाया। इसके साथ ही खजूर खिलाएंगे बोलकर जंगल की ओर ले गए। जंगल के भीतर सुनसान इलाके में पहुंचे, जहां आसपास कोई मौजूद नहीं था। इस दौरान आरोपियों ने बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया। बच्ची को छोड़कर मौके से भाग गए। वारदात के बाद बालिका किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची, उसकी हालत देखकर परिजनों ने घबराते हुए पूछताछ की तो उसने जंगल में हुई पूरी घटना परिजनों को बताई। यह सुनते ही परिवार के लोग उसे लेकर तत्काल पुलिस के पास पहुंचे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल परीक्षण में पुष्टि होने के बाद पीडि़ता के बयान और परिजन की शिकायत के आधार पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। तीनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak