हाथों में बैनर लेकर पहुंची ग्राम पाटन की महिलाओं ने कहा कि यहां पर हर तरफ अवैध रुप से शराब बेचने का कारोबार किया जा रहा है। कई बार शिकायत की गई इसके बाद भी अवैध कारोबारियों ने शराब बंद नहीं की है। स्कूल के सामने शराब उपलब्ध होने से बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। उनका कहना था कि गांव के अनेक पुरुष शराब के आदी हो चुके हैं और नशे की हालत में घर पहुंचकर महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खराब हो रहा है और बच्चों के भविष्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर गांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम नीची में मनोज चादर नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। शिकायतकर्ताओं में दिशा गौड़, पुष्पा रैकवार, पूजा गौड़, सपना, शिवानी अख्तर, पूजा, भावना, प्रीमा भारती, निशा, माया, गीता सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।