khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल के सागर में सीबीआई ने रेल इंजीनियर को एक लाख की रिश्वत लेते दबोचा, ठेकेदार ने की थी शिकायत

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के सागर में सीबीआई की जबलपुर इकाई ने रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) नारायण सिंह बुंदेला को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उन्हें गुरुवार 4 जून की देर रात सागर से पकड़ा गया है. आरोप है कि उन्होंने एक ठेकेदार की जमा सिक्योरिटी मनी वापस करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

ठेकेदार ने सीबीआई से की थी शिकायत

बताया जाता है कि सागर रेल खंड में गिट्टी की सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद रेलवे में जमा अपनी सिक्योरिटी मनी वापस मांगी थी। इस प्रक्रिया के लिए सेक्शन इंजीनियर बुंदेला ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई सेक्शन इंजीनियर पर निगरानी रख रही थी। उसने रिश्वत की राशि लेने के लिए ठेकेदार को गुरुवार रात सागर के पैराडाइज होटल बुलाया।

रुपये लेते ही टीम ने इंजीनियर को धरदबोचा

होटल के बाहर सादी वर्दी में सीबीआई के अधिकारी खड़े थे। देर रात जैसे ही ठेकेदार ने वहां पहुंचकर बुंदेला को एक लाख रुपये बुंदेला को सौंपे, सीबीआई टीम ने तुरंत दबोच लिया। उसके बाद सेक्शन इंजीनियर को अज्ञात स्थान पर ले जाकर सीबीआई उससे पूछताछ कर रही है। मामले में छानबीन जारी है

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak