khabar abhi tak

योग दिवस पर जबलपुर आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू



जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर 21 जून को संस्कारधानी जबलपुर में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन प्रस्तावित है। इस मुख्य कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर बैठकों का दौर जारी है। शिक्षा विभाग ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए शहर के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत सभी स्कूल के बच्चों की कार्यक्रम में भागीदारी अनिवार्य की गई है। मुख्य आयोजन के लिए गैरीसन ग्राउंड या अन्य बड़े मैदानों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां हजारों बच्चों के साथ गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी योग करेंगे।

​बच्चों के लिए सुबह विशेष अभ्यास सत्र अनिवार्य

​कार्यक्रम के प्रोटोकॉल और अनुशासन को बनाए रखने के लिए स्कूलों में विशेष तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षकों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्र-छात्राओं को इस संबंध में तत्काल सूचित करें। सभी बच्चों को सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक अपने-अपने विद्यालय में योग अभ्यास के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

​मानसून को देखते हुए वाटरप्रूफ डोम की व्यवस्था

​जून के महीने में मानसून की संभावना को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पुख्ता इंतजाम कर रहा है। मुख्य आयोजन स्थल पर वाटरप्रूफ डोम और अन्य जरूरी सुविधाएं तैयार करने पर विचार किया जा रहा है। राष्ट्रपति के इस गरिमापूर्ण दौरे का आधिकारिक मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak