जबलपुर. रेल यात्रियों के लिए यह काम की खबर है, खासकर जुलाई में जो यात्री सफर करने जा रहे हैं, उनके लिए परेशानी बढऩे वाली है. ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर व भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार 10 से 21 जुलाई के बीच 6 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी, जबकि 12 से 20 जुलाई के बीच 34 ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। जिसमें जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस भी शामिल है.
ललितपुर स्टेशन पर 1 जुलाई से 1 अगस्त तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, इंटरलॉकिंग और पोस्ट इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और तेज हो सके।
पूरी तरह निरस्त ट्रेनें
64618 – ललितपुर–बीना (10 से 21 जुलाई)
64617 – बीना–ललितपुर (10 से 21 जुलाई)
22163 – भोपाल–खजुराहो (16 से 20 जुलाई)
22164 – खजुराहो–भोपाल (16 से 20 जुलाई)
05074 – लखनऊ सिटी–एसएमवीटी बेंगलुरु (11 व 18 जुलाई)
05073 – एसएमवीटी बेंगलुरु–लखनऊ सिटी (14 व 21 जुलाई)
07363 – हुबली–योग नगरी ऋषिकेश (13 जुलाई)
07364 – योग नगरी ऋषिकेश–हुबली (16 जुलाई)
रूट बदलने वाली ट्रेन
इटारसी–जबलपुर–कानपुर मार्ग
16093 – एमजीआर चेन्नई–लखनऊ एक्सप्रेस (14 व 18 जुलाई)
12943 – बांद्रा टर्मिनस–कानपुर एक्सप्रेस (15 जुलाई)
12944 – कानपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (17 जुलाई)
बीना–दमोह–कटनी मार्ग (17 से 21 जुलाई)14115 – डॉ. अंबेडकर नगर–प्रयागराज एक्सप्रेस (18–20 जुलाई)
14116 – प्रयागराज–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस (17–21 जुलाई)
19483 – अहमदाबाद–सहरसा एक्सप्रेस (18–20 जुलाई)
19484 – सहरसा–अहमदाबाद एक्सप्रेस (17 व 19 जुलाई)
19436 – आसनसोल–अहमदाबाद एक्सप्रेस (18 जुलाई)
इटारसी–जबलपुर–सतना मार्ग
22129 – लोकमान्य तिलक टर्मिनस–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस (14–19 जुलाई)
01027 – दादर–गोरखपुर स्पेशल (14–19 जुलाई)
01025 – दादर–बलिया स्पेशल (13–17 जुलाई
01026 – बलिया–दादर स्पेशल (17–19 जुलाई)
01028 – गोरखपुर–दादर स्पेशल (18 जुलाई)
बीना–रूठियाई–बयाना मार्ग
12649 – यशवंतपुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (13–19 जुलाई)
22705 – तिरुपति–जम्मूतवी एक्सप्रेस (14 जुलाई)
12192 – जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (14–20 जुलाई)
20493 – मदुरै–चंडीगढ़ एक्सप्रेस (12 व 15 जुलाई)
12721 – हैदराबाद–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (13–20 जुलाई)
20805 – विशाखापट्टनम–नई दिल्ली एक्सप्रेस (13–18 जुलाई)
मथुरा–बयाना मार्ग
22456 – कालका–शिरडी साईंनगर एक्सप्रेस (16 व 19 जुलाई)
12172 – हरिद्वार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (17 जुलाई)
12804 – हजरत निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (19 जुलाई)
12644 – हजरत निजामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस (17 जुलाई)
12782 – हजरत निजामुद्दीन–मैसूर एक्सप्रेस (20 जुलाई)
18238 – अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस (16–19 जुलाई)
12808 – हजरत निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (20 जुलाई)
12716 – अमृतसर–नांदेड एक्सप्रेस (17–20 जुलाई)
12780 – हजरत निजामुद्दीन–वास्को-डि-गामा एक्सप्रेस (17–20 जुलाई)
बीना–गुना–ग्वालियर मार्ग
14313 – लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बरेली एक्सप्रेस (13 व 20 जुलाई)
14319 – इंदौर–बरेली एक्सप्रेस (16 जुलाई)
12615 – चेन्नई–नई दिल्ली एक्सप्रेस (13–19 जुलाई)
12722 – नई दिल्ली–हैदराबाद एक्सप्रेस (16–20 जुलाई)
12650 – नई दिल्ली–यशवंतपुर एक्सप्रेस (20 जुलाई)
12724 – नई दिल्ली–हैदराबाद एक्सप्रेस (17–20 जुलाई)
