जबलपुर। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर लोगों की चिंता अभी भी बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन फिलहाल प्रदेश में सबसे महंगा तेल बेचा जा रहा है। महानगरों की दरों पर नजर डाले तो दस रूपए का अंतर सामने आ रहा है। बुधवार यानी 24 जून को भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। यह जरूर है कि तेल के गिरते दाम से तेल की कीमतों के कम होने के आसार हैं।
जबलपुर पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के अली असगर ने बताया कि मध्यप्रदेश में टेक्स ज्यादा है। आने वाले समय में तेल की कीमतें और बढ़ने की संभावना है। हालांकि, चार बड़े महानगरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये के पार और डीजल 97.83 रुपये के करीब है। कोलकाता और चेन्नई में भी तेल के दाम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का रेट 113.37 रुपये, मध्यप्रदेश के शहरों में पेट्रोल का रेट 114.57 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है, जो देश के महंगे शहरों में शामिल है।
शहर पेट्रोल का रेट डीजल का रेट
जबलपुर 114.57 99.64
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47
लखनऊ 101.89 95.36
पटना 113.37 99.36
रांची 105.26 100.49
