khabar abhi tak

नगर निगम की सख्त कार्रवाई, गौरीघाट रेत नाका रेलवे पुल के नीच अवैध कब्जा कर फैलाई जा रही थी गंदगी, 5 हजार रूपये का जुर्माना

जबलपुर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरीघाट रेत नाका रेलवे पुल के नीचे शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया तथा उसके ऊपर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। 

इस संबंध में संभागीय अधिकारी पंकज अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम की टीम जब क्षेत्र के औचक निरीक्षण पर थी, तब पाया गया कि रोहित बर्मन पिता राजेंद्र प्रकाश द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर कार वाशिंग की दुकान का संचालन किया जा रहा था। इस गतिविधि के कारण न केवल सरकारी जमीन का दुरुपयोग हो रहा था, बल्कि आस-पास के पूरे क्षेत्र में अत्यधिक गंदगी भी फैलाई जा रही थी, जिससे स्थानीय पर्यावरण और स्वच्छता को भारी नुकसान पहुँच रहा था। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता और स्वच्छता के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति को देखते हुए, निरीक्षण के दौरान ही तुरंत अतिक्रमण विरोधी दस्ते को मौके पर बुलाया गया तथा कार वाशिंग दुकान को हटाया गया। कार्यवाही के समय संभागीय अधिकारी पंकज अवस्थी, अतिक्रमण प्रभारी अंकित पारस, राज अर्खेल, सुमित जोशी और गगन आदि उपस्थित रहे।

इसी प्रकार नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल लाने और आम नागरिकों को स्वस्थ वातावरण देने के लिए लगातार जागरूकता और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में संभाग क्रमांक 10 रांझी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल संचालक कमल दास के संस्थान में डस्टबिन की अनुपलब्धता और गंदगी पाए जाने पर नगर निगम की टीम द्वारा चालानी कार्रवाई की गई। कार्यवाही के समय मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा, प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक श्रीमती प्रियंका यादव, वार्ड सुपरवाइजर नरसिंह, मदन चैधरी, राजेश चैधरी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak