राकेश डी पी पाठक ने कहा कि 26 वर्षों से लाखों पेंशनर्स इस धारा 49 का दंश झेल कर महंगाई राहत, परिवार पेंशन राहत में भेदभाव का सामना करते आ रहे हैं, उन्हें अब समय पर महंगाई राहत मिलने की आस जगी। राकेश पाठक ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि शीघ्र मुख्यमंत्री धारा 49 की पूर्णत: समाप्ति के आदेश जारी करा देंगे। राकेश डी पी पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की इस घोषणा का हृदय से अभिनंदन और आभार व्यक्त करता है। राकेश डी पी पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश पुनर्गठन 2000 की धारा 49 (6) का विलोपन किया जाएं जिससे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग नौ लाख पेंशनरों को राज्य कर्मचारियों को देय तिथि से ही मंहगाई राहत का लाभ मिल सकेगा। महामंत्री राकेश डी पी पाठक, यू के पाठक, दिनेश दुबे, सीताराम कुरचानिया, अनूप वर्मा, उमाशंकर दुबे,के एन अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला,विमल महापात्र, अवनीश तिवारी,मोहन श्रीवास, एम पी तिवारी, राजेश मिश्रा, दीपक मेमने, बसंत मिश्रा,रंजीत दास,अजय चौबे,विनय पाठक,रवि चौबे,मोहित पटेल, योगेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, मनोज पाठक, संजय सिंह, दिलीप पाठक, दयाशंकर द्विवेदी,सहित फेडरेशन के सभी साथियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि पेंशनर्स को परेशान करने वाली धारा 49 की समाप्ति के आदेश शीघ्र शासन द्वारा जारी कर दिए जाएंगे।