khabar abhi tak

शिक्षक से एरियर्स निकालने लेखापाल ने मांगी 4000 की रिश्वत, लोकायुक्त टीम ने किया ट्रेप


जबलपुर।
वारासिवनी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्धयालय में एक शिक्षक से एरियर्स निकालने के लिए एकाउंटेंट ने चार हजार रूपयों की रिश्वत मांगी। शिक्षक ने इस मामले की लोकायुक्त जबलपुर से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर टीम ने शिकायत की तस्दीक की और बुधवार को रिश्वत लेते हुए लेखापाल को ट्रेप किया।

लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि वारासिवनी के कायदी निवासी शिक्षक नरेंद्र कुमार डोहरे ने शिकायत दी थी कि आवेदक डोहरे की वेतन विसंगति का जुलाई 2017 से  दिसंबर 2023 तक का एरियर 94085 रुपए बना था, जिसमें से आवेदक को 66557. रुपए पूर्व में मिल चुके हैं। 27528. रुपए शेष बचे एरियर की राशि को निकालने के ऐवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000. रुपए रिश्वत की मांग की गई। सत्यापन उपरांत आज 24 जूप को आरोपी वोमेंद्र रोकड़े, बाबू को आवेदक नरेंद्र कुमार से 4000 रुपए रिश्वत लेते शाउमावि, कायदी वारासिवनी के शिक्षक कक्ष में रंगे हाथ पकड़ाया। ’ट्रेप दल सदस्य. निरीक्षक राहुल गजभिए, टीएलओ निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त जबलपुर का दल था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak