khabar abhi tak

प्रदेश के 34 जिले मानसून की दस्तक!, जबलपुर में गरज-चमक


जबलपुर।
प्रदेश के 34 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून की दस्तक से पहले छतरपुर और छिंदवाड़ा में लू चली। छतरपुर जिले के खजुराहो का पारा 45.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। नौगांव में भी पारा 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। 

मौसम केंद्र के अनुसार जबलपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सागर और छतरपुर सहित करीब 34 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। 

प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान 34 से 43.6 डिग्री और पूर्वी क्षेत्रों में 39 से 45.0 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद पारे में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना जताई गई है।

बुधवार को सिवनी में 3.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, कटनी, सतना, मैहर, पन्ना और उमरिया में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली और बिजली चमकी।

वहीं, बैतूल, मंडला, अनूपपुर और शहडोल में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। शाम होते.होते जबलपुर, छतरपुर, दमोह, उज्जैन, रतलाम सहित कई जिलों में मौसम बदल गया।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर     अधिकतम न्यूनतम

जबलपुर  40.5            25.0

भोपाल  40.4     27.6

इंदौर         38.9           25.4

ग्वालियर    43.1          29.4


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak