khabar abhi tak

खुशखबरी : 24 घंटों में खत्म हो जाएगा ईरान-अमेरिका युद्ध, अलग तरीके से साइन होगी डील

तेहरान. ईरान और अमेरिका बीच महीनों से चल रही खींचतान अब हमेशा के लिए खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है. खबर है कि अगले 24 घंटों में ईरान-अमेरिका की डील फाइनल हो जाएगी और इस बार समझौते पर हस्ताक्षर भी अलग तरीके से किए जाएगा. यही नहीं डील साइनिंग के बाद 1 हफ्ते तक सभी अवरोधों को दूर कर लिया जायेगा.

फास्ट-ट्रैक हुई ईरान-अमेरिका डील

ईरान-अमेरिका के बीच बिचौलिए की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कंफर्म किया है कि हम पीस डील के बहुत करीब हैं, ऐसा पहले कभी नही हुआ है. अब अगले 24 घंटों में डील फाइनल हो जाएगी. उनके मुताबिक इस बार ईरान और अमेरिका आमने-सामने बैठकर नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक साइनिंग करेंगे. बता दें कि डिजिटल साइनिंग का मतलब है कि जंग खत्म करने की सारी प्रॉसेस फास्ट ट्रैक हो जाएगी. किसी भी लंबी कागजी औपचारिकता में वक्त गंवाए बिना दोनों देश आगे बढ़ पाएंगे.

1 हफ्ते में तेल की कीमतों में गिरावट

इसके बाद 1 हफ्ते कर दोनों देशों के बीच टेक्निकल लेवल पर बातचीत चलेगी. यानी 1 हफ्ते के टाइम पीरियड में तय हो जाएगा कि जंग की वजह से फैला रायता कैसे समेटना है. इस टेक्निकल टॉक में दोनों देशों के मिलिट्री कमांडर, परमाणु विशेषज्ञ और कूटनीतिक अधिकारी बैठेंगे और ये तय करेंगे कि प्रतिबंधों को कैसे हटाना है, बॉर्डर से सेनाओं को कैसे पीछे खींचना है और तेल के व्यापार को दोबारा कैसे पहले की तरह शुरू करना है. महज एक हफ्ते के भीतर दुनिया के बाजारों से लेकर तेल की कीमतों तक, सब कुछ एक नए रूप में सामने आएगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak