khabar abhi tak

​जबलपुर: श्री गुरूजी कंस्ट्रक्शन की अवैध कॉलोनी में हुई बड़ी तोड़फोड़,हड़कंप, देखें वीडियो



जबलपुर। शहर के गोरखपुर अनुविभाग के ग्राम दलपतपुर में शनिवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध कॉलोनी में बनाई गई सड़क, नाली और अन्य संरचनाओं को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के कड़े निर्देशों के बाद यह कदम उठाया गया। संबंधित कॉलोनाइजर श्री गुरूजी कंस्ट्रक्शन को पहले नोटिस देकर खुद अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया था, लेकिन पालन न होने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोरखपुर अनुराग सिंह के आदेश से यह कार्रवाई हुई। मौके पर तहसीलदार, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त तहसीलदार, थाना प्रभारी भेड़ाघाट, नगर निगम की टीम और राजस्व अमला जेसीबी मशीनों के साथ तैनात रहा।गोरखपुर के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित हो रही सभी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी ऐसा ही सख्त एक्शन लिया जाएगा। सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किए गए कब्जों और अवैध ढांचों को हटाकर उन्हें वापस पुरानी स्थिति में लाया जाएगा। इसके साथ ही अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ सक्षम अधिकारियों के सामने कानूनी मामले पेश किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर दोषियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी और शासन के नियमों के तहत दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्लॉट या जमीन को खरीदने से पहले उसकी कानूनी स्थिति की अच्छे से जांच कर लें। कॉलोनाइजर के पास वैध लाइसेंस, डायवर्शन और विकास की जरूरी अनुमतियां हैं या नहीं, यह देखना बेहद जरूरी है। अवैध कॉलोनियों में पैसा लगाने से भविष्य में लोगों को भारी नुकसान और कानूनी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak