khabar abhi tak

महिला पर एसिड अटैक, दवा लेकर घर लौटते वक्त बदमाशों ने की वारदात

सागर। सागर के केन्ट क्षेत्र में अर्चना अहिरवार नामक महिला पर उस वक्त बदमाशों ने एसिड फेंक दिया, जब वह दवा लेकर घर लौट रही थी। एसिड से महिला की पीठ बुरी तरह झुलस गई है। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भरती कराया गया है। 

                       पुलिस के अनुसार वि_ल नगर निवासी 36 वर्षीय महिला अर्चना अहिरवार मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रही थी, तभी कजलीवन मैदान के पास दो बदमाशों ने पीछे से एसिड फेंक दिया।  पीठ पर एसिड पड़ते ही महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिवार वाले उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हमले में महिला की पीठ झुलस गई। पति अरविंद अहिरवार का कहना है कि मैंने प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई गड़बड़ी की जांच कराई थी। इसी का बदला लेने के लिए घटना हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। जिस स्थान पर घटना हुई है वहां पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में महिला पर हमले का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ से हमला किए जाने की बात कही है। पूछताछ में कुछ संदिग्धों के नाम भी बताए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि  पीडि़ता का बेटा दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। शुरुआत में मामले के फरियादी पक्ष पर भी संदेह जताया गया है मामला संदेहास्पद है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak