khabar abhi tak

टिकट चैकिंग से पमरे की 16 करोड़ 82 लाख रूपये की एक माह में हुई कमाई, जबलपुर मंडल सबसे अव्वल

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशानुसार तीनों मंडलों में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारियों के नेतृत्व में यात्री गाडिय़ों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर टिकट जांच अभियान चलाए गए। इस कमाई में जबलपुर रेल मंडल सबसे अव्वल रहा है.

इन अभियानों के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के मई 2026 में अनबुक्ड लगेज, बिना टिकट यात्रा तथा अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 2 लाख 7 हजार मामलें पकड़े गए जिनसे अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 16 करोड़ 82 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। यह राशि पिछले वर्ष इसी अवधि में वसूले गए 14 करोड़ 49 लाख रुपये के जुर्माने की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।

मुख्यालय एवं मंडलों पर परफॉरमेंस

मुख्यालय सीसीएम स्क्वाड- मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों द्वारा चलाए गए टिकिट जाँच अभियान में बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के 3 हजार 300 मामलों से 22 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया।

जबलपुर मंडल- टिकट निरीक्षकों द्वारा चलाए गए जांच अभियान में 1 लाख 1 हजार 800 मामलों से 8 करोड़ 87 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया।

भोपाल मंडल- टिकट जांच के दौरान 68 हजार मामलों से 4 करोड़ 93 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया।

कोटा मंडल- टिकट निरीक्षकों ने अभियान के दौरान 34 हजार मामलों से 2 करोड़ 80 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak