बताया गया है कि गाजीपुर माता के मंदिर में यह चांदी का सिंहासन मुंबई के उद्योगपति रुद्र उरमलिया ने मंदिर में स्थापित कराया था। जहां पर बीती रात मंदिर के गेट के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने उक्त चांदी का सिंहासन उखाड़ा और लेकर भाग गए। आज सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो देखा कि सिंहासन गायब है, वहीं आसपास सामान क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा है। मंदिर में चोरी की खबर क्षेत्र में फैल गई, देखते ही देखते सैकड़ों लोग एकत्र हो गए, जिन्होने मंदिर में हुई चोरी की घटना पर आक्रोश जताया। घटना की सूचना मिलते ही नागौद एसडीओपी रघु केसरी और सिंहपुर थाना प्रभारी पंकज शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरों व अन्य तकनीकी माध्यमों से सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।
सतना। सतना के सिंहपुर में शिवराजपुर स्थित प्रसिद्ध गाजीपुर माता मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर से चांदी का सिंहासन उखाड़कर ले गए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। मंदिर में हुई चोरी की घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
Tags
satna