पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को आदेगांव थाने में एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने आशंका व्यक्त की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिगा की तलाश शुरु कर दी। इस दौरान खबर मिली कि नाबालिगा को रहली जिला सागर निवासी जबलपुर में किराए के मकान में बंधक बनाकर रखाा है। जिसपर सिवनी पुलिस जबलपुर पहुंची और स्थानीय थाना पुलिस की मदद से आरोपी अखिलेश चौकसे को गिरफ्तार कर नाबालिगा को चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपी अखिलेश को आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपी को पकडऩे में थाना प्रभारी आदेगांव आशीष कुमार धुर्वे, उप निरीक्षक बलदेव श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक अमर उईके, शोएब खान, आरक्षक सरवन मरकाम, जयप्रकाश उईके, सैनिक नारद धुर्वे और ग्राम रक्षा सदस्य विकास यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जबलपुर/सिवनी। सिवनी के आदेगांव क्षेत्र में अपहृत नाबालिगा को पुलिस ने जबलपुर से बरामद कर लिया है। नाबालिगा को सागर के रहली क्षेत्र में रहने वाला युवक अखिलेश चौकसे अपहरण कर जबलपुर में बंधक बनाकर एक मकान में रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
Tags
jabalpur