khabar abhi tak

मुख्यालय के 1 अधिकारी एवं 6 कर्मचारी सहित पश्चिम मध्य रेलवे के 172 रेलकर्मी सेवानिवृत्त

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत सहायक वित्त सलाहकार रमेश प्रसाद गुप्ता एवं छह अन्य कर्मचारी सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 172 रेलकर्मी मंगलवार 30 जून को सेवानिवृत्त हुए। जिसमें मुख्यालय से 1 अधिकारी एवं 6 कर्मचारी, जबलपुर मंडल से  2 अधिकारी एवं 37 कर्मचारी, भोपाल मण्डल से 1 अधिकारी एवं 44 कर्मचारी, भोपाल कारखाना से 2 अधिकारी एवं 15 कर्मचारी, कोटा मण्डल में 2 अधिकारी  एवं 51 कर्मचारी, कोटा कारखाना से 1 अधिकारी एवं 8 कर्मचारी, कोटा निर्माण से 1 अधिकारी एवं 1 कर्मचारी शामिल हैं।

  पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 30 जून को अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस डी पाटीदार, प्रधान वित्त सलाहकार सुधीर कुमार एवं मुख्य विद्युत् इंजीनियर (सामान्य) श्री जगराम मीणा ने एक अधिकारी एवं छह कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान किये। सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं। 

सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (एचआरडी) संजय कुमार सिन्हा सहित कार्मिक विभाग के अन्य अधिकारी तथा मुख्य कल्याण निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्याक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी (प्रशासनिक)  शैलेन्द्र सिंह गौर द्वारा सुचारु रूप से किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak