khabar abhi tak

WCR : 14 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगी भरपूर सुविधा, दिया जंक्शन का दर्जा


जबलपुर।
वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने यात्री सुविधाएं और रेल नेटवर्क को विस्तारित करते हुए प्रदेश के जोन के 14 स्टेशनों को अपग्रेड करके उन्हें जंक्शन का दर्जा दिया है। इन स्टेशनों में जबलपुर मंडल के 8, भोपाल और कोटा रेल मंडल के 3-3 स्टेशनों को शामिल किया गया है। डब्ल्यूसीआर ने रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए रेलवे बोर्ड ने 11 नए मार्गों का सर्वे मंजूर किया है। इसके साथ ही बुंदेलखंड के बीना से भोपाल होते हुए इटारसी तक 237 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन को 4,329 करोड़ की मंजूरी दी है। रेलवे का मानना है कि इससे उत्तर और दक्षिण भारत के बीच ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और यात्रियों को राहत मिलेगी। संत हिरदाराम नगर को नया जंक्शन बनाया गया है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे, जबलपुर द्वारा 14 स्टेशनों को अपग्रेड करके जंक्शन का दर्जा दिया है। इनमें जबलपुर के कटनी साउथ जंक्शन, कटनी मुड़वारा जंक्शन, कैमोर जंक्शन, सगमा जंक्शन, बांसापहाड़ जंक्शन, बीना मालखेड़ी जंक्शन, कटनी खुर्द जंक्शन, कछपुरा जंक्शन, भोपाल रेल मंडल के तलवड़िया जंक्शन, रूठियाई जंक्शन, संत हिरदाराम नगर जंक्शन और कोटा रेल मंडल से गंगापुर सिटी जंक्शन, रामगंज मंडी जंक्शन और गुड़ला जंक्शन शामिल किए गउए हैं। संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ को भोपाल का दूसरा प्रमुख रेलवे जंक्शन घोषित किया है। नए रेल मार्गों का सर्वेराज्य में कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के लिए 11 नए रेल मार्गों की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। सीहोर-श्यामपुर-ब्यावरा होते हुए कोटा के पास रामगंज मंडी तक नई रेल लाइन का काम भी चल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak