khabar abhi tak

अब इन रेलवे कर्मचारियों को भी मिलेगा OPS का लाभ, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली. रेलवे में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने पुरानी पेंशन देने के लिए उन कर्मचारियों की अंतिम सूची तुरंत तैयार करने को कहा है जिनकी भर्ती का विज्ञापन 22 दिसंबर 2003 से पहले जारी हुआ था।

बोर्ड ने जोनल रेलवे से अंडरटेकिंग (शपथ पत्र) मांगा है कि अब कोई भी पात्र कर्मचारी सूची से बाहर नहीं बचा है। यदि इसके बाद कोई मामला सामने आता है, तो संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह प्रक्रिया उन कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका मानी जा रही है, जो तकनीकी कारणों से एनपीएस से ओपीएस में शिफ्ट नहीं हो पाए थे। इस सूची के जमा होने के बाद भविष्य में किसी भी नए आवेदन या दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।

31 अगस्त 2023 तक अपना पेंशन विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों का अधर में लटका मुद्दा प्राथमिकता पर निपटाया जाएगा। रेलवे बोर्ड की निदेशक (स्थापना) जी. प्रिया सुदर्शनी द्वारा 15 मई को जारी आदेश में सभी जोनल रेलवे को जल्द से जल्द यह डाटा भेजने को कहा गया है ताकि किसी भी पात्र कर्मचारी का हक न छूटे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak