khabar abhi tak

एमपी में खुल रही आरएसएस की पहली यूनिवर्सिटी, ऋषि गालव होगा नाम, सीएम मोहन यादव ने किया भूमिपूजन

ग्वालियर. राष्ट्रीय स्वयं संघ की देश की पहली युनिवर्सिटी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खुलेगी. मध्य भारत शिक्षा समिति 55 बीघा जमीन पर करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से यूनिवर्सिटी का निर्माण करेगी। भूमिपूजन में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, संत कृपाल सिंह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा, सांसद भारत सिंह कुशवाह, बीजेपी और आरएसएस के कई नेता शामिल थे।

बेला गांव में बनेगी यूनिवर्सिटी

ऋषि गालव यूनिवर्सिटी शिवपुरी लिंक रोड से शीतला माता रोड पर बेला गांव में आवासीय ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया। ग्वालियर ऋषि गालव विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पहला विश्वविद्यालय होगा, जो उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार और रोजगार-उन्मुख कोर्स पर ध्यान केंद्रित करेगा। यूनिवर्सिटी का निर्माण करीब 3 साल में पूरा होगा। ऋषि गालव यूनिवर्सिटी में हॉस्टल और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

पढ़ाए जाएंगे ये कोर्स

ऋषि गालव यूनिवर्सिटी की प्रवेश क्षमता करीब 5 हजार स्टूडेंट्स की होगी। यूनिवर्सिटी में नर्सिंग, पैरामेडिकल, मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग जैसे कोर्स भविष्य में परमिशन मिलने के बाद शुरू होंगे। यूनिवर्सिटी में एडमिशन 2027-28 सेशन से शुरू किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak