khabar abhi tak

खेत के कुएं में करंट लगने से मजदूर की मौत, मोटर का कनेक्शन लगाते वक्त हादसा,

सिवनी। सिवनी के धूमामाल गांव में बीती शाम 6 के लगभग एक मजदूर की खेत के कुएं में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसा मोटर का कनेक्शन करते वक्त हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों सहित गांव के अन्य लोग पहुंच गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया। 

                                    पुलिस के अनुसार सिवनी के ग्राम धूमामाल निवासी मुकेश पिता अंतूलाल तेकाम बीती शाम करीब 6 बजे खेत के कुएं में लगी पानी की मोटर का विद्युत कनेक्शन जोड़ रहे थे, इस दौरान अचानक बिजली प्रवाहित हो गई, जिससे मुकेश तेकाम करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का मुकेश को इस हालत में देख रो-रो कर बुरा हाल रहा, वहीं पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों की मदद से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मर्ग जांच में मिले कथनों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak