पुलिस के अनुसार पीडि़ता के पिता की जनवरी 2025 में अत्यधिक शराब सेवन से मौत हो गई। इसके बाद बालिका की मां ने गुना जिले के पवन उर्फ परमाल गुर्जर से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद पवन उर्फ परमाल बच्ची और उसकी मां को राजगढ़ लेकर आया। यहां पर मां व सौतेले पिता पवन ने 3 फरवरी 2025 को लड़की की शादी 26 वर्षीय भोला उर्फ भोलाराम गुर्जर से कराई गई थी। पुलिस के मुताबिक बच्ची की शादी के बदले आरोपियों ने करीब 8 लाख रुपए नकद और 4 लाख रुपए के जेवर लिए थे। पति भोला उर्फ भोलाराम ने शादी की पहली रात दुष्कर्म किया। इसके बाद सौतेले पिता पवन उर्फ परमाल गुर्जर ने भी कई बार नाबालिग से रेप किया। पुलिस ने मामले में अभी भोला उर्फ भोलाराम, देवराज गुर्जर, सागर गुर्जर, शैतानबाई और पीडि़ता की मां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार मुख्य आरोपी पवन उर्फ परमाल गुर्जर को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है, उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
छोड़कर भागा सौतेला पिता, मां ने तीसरी शादी की-
नाबालिग बच्ची ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय तक डर और दबाव में सब कुछ सहती रही। उसे धमकाया जाता था, इसलिए वह किसी को कुछ नहीं बता पाई। कुछ समय बाद आरोपी पवन गुर्जर उसकी मां को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीडि़ता की मां ने राजस्थान में तीसरी शादी कर ली। इस दौरान बच्ची की मां ने नाबालिग को राजगढ़ में शैतानबाई के घर छोड़ दिया। वहां उससे घर का सारा काम कराया जाता था। इसी दौरान आरोपी देवराज गुर्जर ने मौका पाकर बच्ची से दुष्कर्म किया।
काउंसलिंग में सामने आई पूरी कहानी-
मामले का खुलासा तब हुआ, जब जानकारी पुलिस अधिकारियों तक पहुंची इसके बाद बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लेकर काउंसलिंग कराई। भरोसा मिलने पर पीडि़ता ने पूरी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।