khabar abhi tak

छोटी उम्र, बड़ा संकल्प, देखें वीडियो


जबलपुर।
सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाला मां रेवा महिला मंडल अब संकल्प संगठित परिवार हो गया है। मां रेवा महिला मंडल की संयोजक चांदनी ताम्रकार ने कोरोना काल में अपने साथियों के साथ जरूरतमंदों की सराहनीय सेवा की थी। समाज में जागरूकता लाने लोगों को शिक्षित करने, जरूरतमंदों की सेवा करने, प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण, सामाजिक सौहार्द बनाने आदि में मां रेवा महिला मंडल का योगदान है।

चांदनी ताम्रकार ने बताया कि संगठन में महिलाओं के अलावा पुरुष वर्ग की सहभागिता के लिए संगठन का नाम बदलकर अब संकल्प संगठित परिवार कर दिया गया है। संकल्प संगठित परिवार में जबलपुर के साथ - साथ दूसरे शहरों के समाज सेवियों की भी सहभागिता है एवं सेवा कार्य अन्य शहरों इटावा, कानपुर, लखनऊ, महमूदाबाद में भी संगठन के द्वारा सेवा कार्य निरंतर  किये जाते हैं। जबलपुर में भी संगठन के कार्य वही रहेंगे संगठन के कार्य में मुख्य रूप से बेजुबानों की सेवा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।


संकल्प संगठित परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल, तिलवारा घाट में बेजुबानों की सेवा कर मनाया सेवा उत्सव "जीवेषु करुणा चापि" यानी जीवों पर दया करना ही सबसे बड़ा धर्म हैं। इसी मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए सामाजिक संस्था संकल्प संगठित परिवार' द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया। संस्था की नीलम जैन एवं चांदनी ताम्रकार ने मिलकर भीषण गर्मी के इस मौसम में मूक और बेजुबान पशुओं व कीट - पतंगों की सेवा का संकल्प लिया।

हर जीव की भूख मिटाने का अनूठा प्रयास संकल्प संगठित परिवार के बैनर तले आयोजित इस सेवा अभियान के दौरान प्रकृति के तालमेल को बनाए रखने वाले विभिन्न जीवों की सेवा की गई। बाहरी बेजुबान कुत्तों को पौष्टिक दूध, बिस्किट एवं ब्रेड, मछलियों को दाना, चींटियों को आटे और चीनी का दाना (कसार) डाला गया।

संस्था की संचालिका प्रिया यादव ने बताया कि बेजुबानों का दर्द समझना ही सच्ची इंसानियत हैं इस तपती गर्मी में जहां इंसानों का बेहाल होना लाजिमी हैं। वहीं ये बेजुबान जीव अपनी भूख और प्यास बोलकर बयां नहीं कर सकते। हमारा एक छोटा प्रयास इनके जीवन को बचा सकता हैं।

चांदनी ताम्रकार एवं नीलम जैन के साथ संकल्प संगठित परिवार के समस्त सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया कि हर सप्ताह लगातार बेजुबानों की सेवा ऐसे ही जाएगी। सेवा का यह पुनीत कार्य अब हर सप्ताह आयोजित होगा। इस महापुण्य के कार्य में संकल्प संगठित परिवार के साथ जुड़िये, योगदान दीजिए जिससे सेवा कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak