khabar abhi tak

लोकल व्यापार को ग्लोबल पहचान दिलाने जबलपुर में सजेगा प्रिंट पैक एक्सपो



जबलपुर। विजय नगर स्थित महाराजा अग्रसेन वार्ड के अग्रसेन कल्याण मंडपम में 31 मई से तीन दिवसीय ऐतिहासिक प्रिंट पैक एक्सपो 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। हंटिंग बास्केट रिटेल चेन लिमिटेड द्वारा आयोजित इस बड़े व्यापार मेले की पूरी रूपरेखा संस्था के डायरेक्टर संध्या बोरकर और अनुराग अग्रवाल के नेतृत्व में तैयार की गई है, जो 2 जून 2026 तक चलेगा। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महाकौशल और आसपास के क्षेत्र के स्थानीय और क्षेत्रीय उद्यमियों को प्रिंटिंग और पैकेजिंग के क्षेत्र में हो रहे आधुनिकतम तकनीकी बदलावों, नई डिजाइन प्रणालियों और पर्यावरण के अनुकूल नवाचारों से सीधे परिचित कराना है। इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के छोटे-बड़े व्यापारियों को अपने उत्पादों की बाजार में दृश्यता बढ़ाने, ब्रांडिंग को नए स्तर पर ले जाने और देश-विदेश की आधुनिक तकनीकों को समझने का एक बेहतरीन अवसर मिलेगा।

​आधुनिक पैकेजिंग व विविध उत्पाद क्षेत्रों का कॉम्बो

​इस बड़े व्यापारिक आयोजन में प्रिंटिंग और पैकेजिंग जगत से जुड़े दर्जनों क्षेत्रों के उद्यमी और देश भर के निर्माता एक ही छत के नीचे जुटेंगे। प्रदर्शनी में कॉरपोरेट गिफ्टिंग, गारमेंट पैकेजिंग, प्लास्टिक, फार्मा, फूड और फ्लैक्सिबल पैकेजिंग के नए रूप प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही दफ्तरों में उपयोग होने वाली विभिन्न स्टेशनरी, आधुनिक प्रिंटर, प्लॉटर, फोटोकॉपी सॉल्यूशन, लेबल प्रिंटर्स और कस्टमाइज्ड तकनीक का जीवंत प्रदर्शन होगा। आगंतुकों के लिए कागज, प्लास्टिक, कांच, धातु और लकड़ी के बक्से सहित ई-कॉमर्स बॉक्स, मिठाई, बेकरी, कॉस्मेटिक और ज्वेलरी पैकेजिंग की विशाल श्रृंखला उपलब्ध रहेगी। कैरी बैग के क्षेत्र से जूट, पेपर, नॉन-व्वेन और सूती कपड़ों के बैग निर्माता भी शामिल हो रहे हैं। सुरक्षित लॉजिस्टिक्स के लिए सेलो टेप, बबल रैप, फोम पैकेजिंग और स्ट्रैपिंग सामग्री के व्यापारी अपनी उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे।

​डिजिटल मीडिया सेवाओं का आकर्षण

​इस प्रदर्शनी में केवल पैकेजिंग ही नहीं बल्कि ब्रांड की बाजार में पकड़ मजबूत करने वाले विज्ञापनों और डिजिटल मीडिया सेवाओं को भी शामिल किया गया है। व्यापार मेले में साइन बोर्ड, फ्लेक्स बैनर, शॉप ब्रांडिंग और आउटडोर विज्ञापन प्रिंट से जुड़े व्यवसायी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। खुदरा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए पीओएस यूनिट्स, रिटेल प्रोडक्ट स्टैंड्स और काउंटर डिस्प्ले स्टैंड्स के नए मॉडल मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अतिरिक्त ग्राफिक डिजाइनर्स, ब्रांडिंग और पैकेजिंग डिजाइनर्स, सोशल मीडिया क्रिएटिव्स और डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञों की सेवाएं भी यहां उपलब्ध रहेंगी। आधुनिक पैकेजिंग की मांग को पूरा करने के लिए लैमिनेटेड रोल, प्रिंटेड पाउच, जिप-लॉक पाउच, स्टैंड-अप पाउच, वैक्यूम पैकेजिंग, पीईटी जार, बोतलें, एचडीपीई कंटेनर, प्लास्टिक कैप्स, आरएफआईडी लेबल, बारकोड लेबल और कपड़ों के हैंग टैग का प्रदर्शन किया जाएगा।

​ऐसा है मेले का शेड्यूल

​यह संपूर्ण व्यापारिक मेला पूरी तरह से वातानुकूलित हॉल में आयोजित किया जा रहा है ताकि चिलचिलाती गर्मी के मौसम में भी आने वाले कारोबारियों और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। एक्सपो के अवलोकन का समय हर दिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों द्वारा स्टॉल बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसमें व्यवसायियों के लिए मानक स्टॉल, प्रीमियम दृश्यता वाले कॉर्नर स्टॉल और कस्टमाइज्ड स्पेस के बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। शुरुआत में बुकिंग कराने वाले कारोबारियों को स्थान चयन में प्राथमिकता और बेहतर लोकेशन का लाभ दिया जा रहा है। यहां विजिटिंग कार्ड, आईडी कार्ड, डोरी, ब्रोशर, कैटलॉग, कॉरपोरेट गिफ्ट बॉक्स, प्रीमियम लग्जरी रिजिड बॉक्स, श्रिंक फिल्म, स्ट्रेच फिल्म और पैलेट पैकेजिंग तकनीक की विशाल रेंज भी देखने को मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak