khabar abhi tak

जबलपुर में पिस्टल की बट से युवक पर किया हमला, हवाई फायर करते हुए चूहा पांडे , महाराजपुर अधारताल में घटना से सनसनी

जबलपुर। अधारताल थानान्तर्गत महाराजपुर तिराहा पर उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई, जब कार से आए बदमाश विवेक पांडे उर्फ चूहा ने निखिल रजक पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। हमले के बाद चूहा पांडे हवाई फायर करते हुए भाग निकला। हमले में घायल निखिल रजक को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी चूहा पांडे की तलाश शुरु कर दी है। 

                                पुलिस के अनुसार निखिल रजक उम्र 20 वर्ष निवासी पटेल नगर वेलकम कालोनी अधारताल रात दस बजे के लगभग मोटर सायकिल से महाराजपुर तिराहे से अपने घर जा रहा था। जब वह वैलकम कालोनी ट्रांसफार्मर के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान पीछे से आए विवेक पाण्डे उर्फ चूहा पाण्डे अपनी कार से निखिल की मोटर सायकिल के आगे लगा दी। निखिल कुछ समझ पाता, इससे पहले चूहा पांडेे ने गाली गलौज शुरु कर दी। निखिल द्वारा विरोध करने पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर व नाक में चोट आई। हमला होते देख आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया, वे कुछ समझ पाते इससे पहले चूहा पांडे हवाई फायरिंग करते हुए कार से भाग निकला। हमले के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होने घायल निखिल को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद चूहा पांडे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। पुलिस की टीमों द्वारा आरोपी चूहा को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak