khabar abhi tak

पीएम मोदी की अपील के बाद ट्रेन से पहुंचे एमपी के मंत्री इंदर सिंह परमार बोले ,देश के सम्मान की बात में सहयोग करें

 

दमोह।  दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार बीती रात भोपाल से राजरानी ट्रेन में बैठकर दमोह पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ट्रेन से यात्रा कर यहां आए हैं। दमोह पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस पर कलेक्टर और एसपी ने भी उनका अभिनंदन किया। मंत्री परमार ने आज जिला जेल में अतिरिक्त बैरक का उद्घाटन किया। 

                                      मंत्री परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के सम्मान को ध्यान में रखते हुए यह अपील की है। उन्होंने सभी से इस अपील में सहयोग करने का आग्रह किया। मंत्री परमार ने लाल बहादुर शास्त्री के समय का उदाहरण दिया, जब खाद्यान्न संकट के दौरान उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर जनता से एक दिन का उपवास रखने का आह्वान किया था। उन्होंने वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण गैस, डीजल और पेट्रोल की कमी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। प्रधानमंत्री ने उन लोगों को ध्यान में रखते हुए कई अपीलें की हैं, जो भारत को कमजोर करना चाहते हैं। 

विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए पीएम ने किया आह्वान-

इन अपीलों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत का पैसा डॉलर के रूप में विदेश न जाए। इसी क्रम में उन्होंने सोना खरीदने से बचने का आग्रह किया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि देश में व्यापारियों के पास उपलब्ध सोना खरीदने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन विदेश से सोना आयात नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे देश में डीजल और पेट्रोल के कुएं नहीं हैं, और हम इन ईंधनों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर हैं। वहां से भी इनकी उपलब्धता में काफी कठिनाई आ रही है। 

सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए-

मंत्री इंदर सिंह परमार बोले कि हम सभी को इस संकट से निपटना है इसलिए जितना आवश्यक हो उतना ही उपयोग करें। देश में आने वाले समय में जो परेशानियां आ सकती हैं उसे बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने यह अपील की है। सभी को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। मैं खुद भी सिर्फ दो गाडिय़ों का उपयोग करता हूं और जब मुझे भोपाल से अपने विधानसभा क्षेत्र में जाना होता है तब मैं सिर्फ एक गाड़ी का उपयोग करता हूं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak