khabar abhi tak

रेलवे के मदनमहल कम्युनिटी हॉल ई रिक्शा से पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार

जबलपुर. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डीजल, पेट्रोल बचाव के आव्हान पर आज शनिवार 23 मई को सर्किट हाऊस से मदन महल उत्सव कम्यूनिटी हॉल तक ई-रिक्शा से पहुंचे। मदन महल स्थित कमेटी हॉल में आयोजित 19वें रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. कुमार ने कहा कि अब तक देशभर में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 11.39 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज देश के 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले में

रेलवे, बैंकिंग, पोस्टल सहित विभिन्न विभागों में 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवा के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जबलपुर में 201 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे केवल नौकरी पाने तक सीमित न रहें, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, कौशल विकास और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं को नई संभावनाएं प्रदान की हैं।

डॉ. कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा योजना और  उन्होंने युवाओं से नौकरी चाहने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

उन्होंने रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण और स्टार्टअप इंडिया अभियान की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। डॉ. कुमार ने कहा कि वर्ष 2014 में देश में 500 से कम स्टार्टअप थे, जबकि आज उनकी संख्या 2 लाख से अधिक हो चुकी है और भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण लोगों ने देखा और सुना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डीजल, पेट्रोल बचाव के आव्हान पर केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र सिंह आज सर्किट हाऊस से मदन महल उत्सव कम्यूनिटी हॉल तक ई-रिक्शा से पहुंचे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मिक, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, विधायक अशोक रोहाणी एवं विधायक डॉ. अभिलाष पांडे सहित रेलवे, बैंकिंग और पोस्टल विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak