मंडला। मंडला के नैनपुर स्थित ग्राम चिचोली में देर रात एक बेटे ने अपने पिता पूसाम सैयाम की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। दरअसल आरोपी बेटे और पिता के बीच शराब और पैसे को लेकर विवाद हो गया। हत्या के बाद आरोपी बेटा अज्जू सैयाम पिता को घायल समझकर कमरे में बंद कर भाग निकला।
बतया गया है कि घर में पिता पूसाम सैयाम का बेटे अज्जू सैयाम उम्र 23 वर्ष से शराब और पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बेटे अज्जू ने पिता पर लाठी से हमला कर दिया। हमले के बाद पिता को वह कमरे में बंद कर भाग निकला। आज सुबह जब दूसरे बेटे ने देखा तो अपने भाई राजेंद्र सैयाम को बताया कि पिता उठ नहीं रहे हैं। सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैसों के विवाद की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।