khabar abhi tak

आटो में भरकर ला रहे सागौन की लकडिय़ां, वन विभाग की टीम ने दबिश दी, अंधेरे में फरार हुए तस्कर

जबलपुर। जबलपुर में बरगी के समीप घंसौर के जंगल से आटो में लकड़ी भरकर ला रहे तस्करों में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। तस्कर आटो छोड़कर जंगल में भाग निकले। वन कर्मियों ने लकडिय़ों से भरा आटो जब्त कर तस्करों की तलाश शुरु कर दी है। 

                            खबर है कि वन समिति के सदस्य रात में क्षेत्र की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जंगल से कीमती लकडिय़ां एक वाहन में भरकर ले जाते कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। वन समिति ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। वन विभाग की टीम ने मौके से लकडिय़ों से भरा ऑटो वाहन जब्त कर लिया। बताया गया है कि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। जब्त की गई लकडिय़ों की प्रजाति और उनकी वास्तविक कीमत का आकलन वन विभाग की ओर से किया जा रहा है। घंसौर वन परिक्षेत्र अधिकारियों का कहना है कि विभाग को वन संपदा की अवैध तस्करी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और वाहन सहित बड़ी मात्रा में लकडिय़ां जब्त कीं। उन्होंने यह भी बताया कि लकडिय़ों की कीमत और तस्करी के नेटवर्क के संबंध में जांच जारी है। वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि ये लकडिय़ां कहां से काटी गई थीं और इन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की अवैध कटाई और तस्करी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak