खबर है कि ग्राम खाजरी हार कटनी क्षेत्र में लगातार हो रही शराब की बिक्री और निर्माण से स्थानीय निवासी लंबे समय से परेशान थे। बड़ी संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने शराब माफिया के ठिकानों पर हमला बोला और वहां रखा लगभग 150 लीटर महुआ लहान मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से महुआ लहान और शराब बनाने की सामग्रियों को नष्ट कराया है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब के कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। जिम्मेदारों द्वारा प्रभावी कार्रवाई न किए जाने के कारण ही आम जनता को स्वयं कानून हाथ में लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों पर स्थायी और सख्त कानूनी लगाम नहीं लगाई, तो आने वाले समय में यह विरोध और उग्र रूप ले सकता है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर अवैध शराब कारोबार में लिप्त संदिग्धों की पहचान कर रही है।
कटनी। कटनी के खाजरी गांव में अवैध शराब के निर्माण से गुस्साए ग्रामीणों ने ठिकानों पर धावा बोल दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शराब बनाने के उपकरणों को तोड़ दिया और भारी मात्रा में कच्ची सामग्री नष्ट कर दी। बुधवार को इस घटना का वीडियो सामने आया है।
Tags
katni