khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल के गाइड्स एडवेंचर प्रोग्राम में शामिल हुए, रॉक क्लाइंबिंग हॉर्स राइडिंग की कला सीखी

जबलपुर. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, नेशनल एडवेंचर प्रोग्राम के द्वारा 550वां एडवेंचर प्रोग्राम, राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी में आयोजित किया गया। जिसमें जबलपुर मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार कमाले, मण्डल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) वरुण चतुर्वेदी, मण्डल वणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने, सहा. कार्मिक अधिकारी(कल्याण) सचिपति नंदन, जिला सचिव अनिल चौबे एवं मण्डल के पदाधिकारी के मार्गदर्शन में जबलपुर मंडल की रेंजर्स सोनम असीम ने भाग लिया। 

इस एडवेंचर प्रोग्राम में बहुत सारे एडवेंचर कराए जाते हैं, जैसे ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, हॉर्स राइडिंग, जीप लाइन, शूटिंग इत्यादि यह सब भी एडवेंचर सीख कर अपने कौशल एवं शारीरिक क्षमता को स्काउट गाइड बढ़ाते हैं एवं अपने जूनियर्स स्काउट गाइड को आकर सिखाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak