khabar abhi tak

हादसे से पहले एक्शन: बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे से हटाये अतिक्रमण,वीडियो में देखें कार्रवाई

 




जबलपुर
। शहर में आज विद्युत महकमे द्वारा बिजली ट्रांसफार्मर और उनके आसपास बिजली के तारों के सघन जाल के नीचे से अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। गर्मी और बरसात के मौसम में होने वाले हादसों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। बिजली विभाग और प्रशासन ने मिलकर अब तक 70 स्थानों पर यह कार्रवाई की है। इस दौरान अवैध कब्जे को बहुत शांतिपूर्ण ढंग से हटाया गया है और जगह को सुरक्षित किया गया है ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो।

​सुरक्षा के लिए हटाई गई अवैध दुकानें

​अधीक्षण अभियंता सिटी संजय अरोरा ने बताया कि इस अभियान के तहत शहर के कई हिस्सों में कार्रवाई की गई है। 315 केवीए कटंगी रोड पर विशेष ध्यान दिया गया। अतिक्रमण हटाकर वहां तार लगाए गए हैं।रामपुर चौक पर ट्रांसफार्मर की डीपी पर अतिक्रमण किया गया था। वहां तार कटे हुए थे और इंसुलेशन भी खराब था। इसके अलावा बिरसा मुंडा चौक अधारताल में केशरी स्टोर्स के सामने ट्रांसफार्मर डीपी स्ट्रक्चर के नीचे अतिक्रमण कर लगाई गई एक चाय की दुकान को हटाया गया। इसके बाद वहां डीपी स्ट्रक्चर की फेसिंग का कार्य भी किया जा रहा है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ये कार्रवाई देर शाम तक जारी रहेगी।उल्लेखनीय है कि यह पूरी पहल जबलपुर के बिजली विभाग द्वारा की गई है। इस अभियान को सफल बनाने में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहा है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन व चीफ इंजीनियर ए के गिरिया  के निर्देशन में इस काम को अंजाम दिया गया है। वहीं अधीक्षण अभियंता सिटी संजय अरोरा के दिशा-निर्देशों के अनुसार बिजली महकमे की टीम लगातार फील्ड में डटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak