khabar abhi tak

एमपी में बड़ा रेल हादसा : रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग, दो डिब्बे पूरा जले

 

रतलाम. त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह करीब 5:15 बजे आग लग गई। हादसा एमपी के रतलाम जिले के आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ। घटना पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल अंतर्गत घटित हुई है.

बताया जाता है कि राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) रात करीब 3.45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान में एंट्री से पहले लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के पास एसी कोच (बी-1) में आग लग गई। कोच में 68 यात्री सवार थे। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया।

इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक रोका दिया गया है। वहीं, ट्रेन का बिजली कनेक्शन काटकर प्रभावित कोच को अलग कर दिया गया है।

दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन रवाना

घटना स्थल राजस्थान के कोटा रेल मंडल क्षेत्र में आता है, लेकिन रतलाम मंडल मुख्यालय नजदीक होने से रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। राहत और बचाव के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन सुबह घटना स्थल भेजी गई है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak