khabar abhi tak

मोबाइल ढूढ़ने की वजह से पकड़ा गया चोर


जबलपुर।
कटंगी के कांटी गांव के मंदिर में हुई चोरी तुरंत पकड़ी गई। हुआ यह कि चोरी करने आए युवकों में से एक युवक का मोबाइल वहीं गिर गया था और वह उसे ढूढ़ने में लग गया था। गांववालों को आता देखकर वहीं छिपने का प्रयास कर रहा था, जिससे लोगों ने उसे पकड़कर पूछा तो उसने सारा माजरा उगल दिया। पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर फरार हुए युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

कटंगी पुलिस ने बताया कि कांटी गांव ने एक चोर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस को सुनील सिंह राजपूत ने बताया कि वह खेती किसानी करता हैं। गांव में ठाकुर बाबा का मंदिर है। मंदिर में नागदेव महाराज की मूर्ति है।ं गुरूवार की रात लगभग 00-42 बजे गांव के अनुज राजपूत ने मोबाइल पर कॉल कर बताया कि अपने गांव के ठाकुर बाबा मंदिर का ताला टूटा हुआ है। वह गांव के विजय बहादुर, पुखराज अनुज सिंह गोलू ठाकुर के साथ ठाकुर बाबा मंदिर जाकर देखा मंदिर के गेट का ताला टूटा था। लोहे का पाईप पड़ा था। दान पेटी के पैसे गायब थे। मंदिर के गेट के पास गंाव का नीरज चौधरी छिपा हुआ था। गांववालों ने पकड़कर पूछताछ किया, जिसने बताया कि गांव के मोहन चौधरी, शनि चौधरी के साथ मिलकर तीनों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर घुसकर दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी किये हैं। दानपेटी में मिले पैसे बिना गिने आपस में बांट कर जेब में रख लिये हैं। मोहन और शनि अपने अपने हिस्से के पैसा लेकर अपने घर तरफ भाग गये। उसे आंखो में कम दिखाई देने से धीरे धीरे भागते हुये मोबाइल फोन मंदिर के गेट के पास गिर गया था, जिसे ढूढ़ रहा था। उसी समय गांव के लोग आ गये इसलिये मंदिर के गेट के पास छिपा था। पुलिस ने आरोपी नीरज चौधरी, शनि चौधरी और मोहन चौधरी को गिरफ्तार कर चुराये हुये 500-500 रूपये व लोहे की रॉड जब्त की। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak