जबलपुर। सिहोरा में गुरूवार की रात एक कार चालक ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उसने घायल को अस्पताल छोड़ा और उसके बाद वह वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सिहोरा पुलिस ने बताया कि राहुल चौधरी निवासी इमलहापुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मजदूरी करता है। गुरूवार रात लगभग 8 बजे वह पनागर से आकर एवन स्टील फर्नीचर दुकान के सामने आटो से उतरकर घर के लिये पैदल जा रहा था। तभी सिहोरा तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 15 जेडएम 1282 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दाहिने पैर की एड़ी व हाथ पैर में चोट आयी। कार चालक उसे इलाज हेतु शासकीय अस्पताल लेकर गया। उपचार के बाद कार चालक अस्पताल में छोड़कर चला गया था।