khabar abhi tak

ब्रेकिंग:कटंगी बाईपास के यूनिटी वेयरहाउस में धमाके के साथ आग,अफरातरी



जबलपुर । कटंगी बाई पास चौराहे के पास स्थित यूनिटी वेयरहाउस पार्क में आज रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग की शुरुआत एक डिलीवरी वेयरहाउस से हुई, जो तेजी से फैल गई। इसकी चपेट में रिलायंस फ्रेश और ब्रिटानिया के वेयरहाउस भी आ गए। गोदामों में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रखे होने से लगातार धमाके जैसी आवाजें आ रही हैं। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया है और स्थिति गंभीर होती जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak