khabar abhi tak

महिला सुरक्षा के लिए कटिबद्ध एएसपी पल्लवी शुक्ला का सम्मान, देखें वीडियो



जबलपुर।
महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं साइबर अपराधों के प्रति लगातार किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने एएसपी पल्लवी शुक्ला का सम्मान किया।

संगठन के डॉ. अजय वाधवानी ने बताया कि एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन में विभिन्न थानों में महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम जागरूकता एवं महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशील कार्यशैली को बढ़ावा मिल रहा है। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने तथा जागरूकता अभियान चलाने में उनके प्रयास सराहनीय हैं। समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा एवं सम्मान की भावना को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस दौरान डॉ. अमित सिसोदिया, भावना निगम, आशीष त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. अशोक मेठवानी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak