khabar abhi tak

पीएम मोदी 23 मई को 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे, पमरे के जबलपुर एवं भोपाल में भी आयोजन

जबलपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23 मई, 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसी क्रम में पमरे के जबलपुर एवं भोपाल रेल मंडल द्वारा भी आयोजन करेगा.

रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप रोजगार मेला इस दृष्टिकोण को साकार रूप देने की महत्वपूर्ण पहल है। रोजगार मेला आरंभ किए जाने के बाद से देश भर में अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

19वां रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के सभी हिस्सों से चयनित नव नियुक्त उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग आदि सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

मध्य प्रदेश में पश्चिम मध्य रेल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत जबलपुर एवं भोपाल में भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रेलवे, डाक विभाग, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य केंद्रीय विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। पश्चिम मध्य रेल क्षेत्राधिकार में आयोजित इस रोजगार मेले के अंतर्गत जबलपुर में लगभग 211 तथा भोपाल में लगभग 101 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण तथा राष्ट्र की प्रगति में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak