khabar abhi tak

रांझी में महिला का सिर फोड़ा,हालत गम्भीर

 


जबलपुर। रांझी थानांतर्गत गोकलपुर आजाद नगर में रविवार रात बदमाशों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। रांझी थाना क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश सोमकुंवर ने पुलिस को बताया कि रात लड्डू, आकाश, टकला, अन्ना और छोटू उनके दरवाजे पर पहुंचे। बदमाशों ने दरवाजा पीटा और गाली-गलौज शुरू कर दी। ओमप्रकाश और उनकी पत्नी बबीता ने बाहर आकर विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। इस बीच लड्डू ने पत्थर उठाकर बबीता के सिर पर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। महिला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak