जबलपुर। रांझी थाना पुलिस ने ऐसे दो नाबालिगों को पकड़ा है, जो वाहन चलाने के शौक में चोरी की वारदातें करने लगे। पुलिस ने दोनों नाबालिगों से दो एक्टिवा जब्त की है।
रांझी थानाप्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि बड़ा पत्थर रांझी निवासी प्रमोद गुप्ता उम्र 38 की पत्नी 12 मई को खालसा स्कूल के पास खाना बनाने के लिए गई थी। जब वह लौटी तो एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसएस 1609 गायब मिली। इसी तरह अमर विश्वास उम्र 62 वर्ष निवासी जेडीए कॉलोनी बड़ा पत्थर की एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसएफ 5703 घर के सामने से चोरी चली गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो नाबालिग संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस ने तलाश करते हएु दोनों को पकड़कर पूछताछ की तो बताया कि गाड़ी चलाने का शौक था, लेकिन घर में वाहन नहीं होने के कारण पुरानी चाबी का उपयोग कर 12 एवं 13 मई की रांझी रांझी बडा पत्थर क्षेत्र से 2 वाहनों का लॉक खोलकर चोरी किए। दोनों नाबालिग एक्टिवा को चलाकर यहॉ वहॉ घूमते रहे फिर पैट्रोल खत्म हो जाने पर एक्टिवा को सुंदरवन स्थित खण्डहर के पास खडी कर दिये है। दोनों 14 वर्षिय विधिविवादित बालकों की निशादेही पर सुंदरवन स्थित खण्डहर के पास रखी चुराई हुई ग्रे रंग की एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसएफ 5703 एवं नीले रंग की एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसएस 1609 जप्त की गयी। उक्त वाहन चोरी के खुलासे में थाना प्रभारी रांझी श्री निरीक्षक उमेश कुमार गोल्हानी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम, आरक्षक चन्द्रभान, आरक्षक मनीष एवं आरक्षक अभिषेक मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही