मऊगंज। मऊगंज के जमुहरा गांव में आज सुबह सड़क पर दौड़ रहे बेटे को बचाने के लिए दौड़ी मां आरती कोल को सामने से आए हाइवा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आरती सामने की ओर गिरी, जिसे कुचलते हुए हाइवा निकल गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरु कर दी।
पुलिस के अनुसार जमुहरा निवासी आरती पति सुशील कोल उम्र 28 वर्ष का सड़क किनारे है। जहां पर आज सुबह 9 बजे के लगभग छोटा बेटा खेलते हुए सड़क पर आ गया, जिसे बचाने के लिए आरती कोल दौड़ी इस दौरान सीतापुर की ओर से गिट्टी लोड कर पन्नी जा रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने आरती को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देख लोगों में चीख पुकार मच गई, देखते ही देखते लोग एकत्र हो गए, जिन्होने सड़म पर प्रदर्शन शुरु कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और हाइवा को जब्त कर चालक की तलाश शुरु कर दी है। वही पुलिस ने ग्रामीणों से चर्चा कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया, इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी।
Tags
madhya pradesh