khabar abhi tak

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दूसरे पर किया धारदार हथियारों से हमला

जबलपुर। पाटन के ग्राम राखी वरवटा में बीती रात 9 बजे के लगभग पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में टकराव हो गया। जिसमें दोनों ही पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में दोनों ही पक्षों के लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। 

                                   पुलिस के अनुसार हर्षवर्धन पटेल के परिवार से   अमित पटेल के परिवार की पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते बीती रात 9 बजे के लगभग अमित पटेल आया और घर के सामने खड़े होकर गाली गलौज करने लगा। शोर सुनकर हर्षवर्धन बाहर आया और गाली बकने से मना किया। जिसपर अमित ने धारदार हथियार से हर्षवर्धन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर हर्षवर्धन के पिता अश्वनी पटैल और चाचा विभाष पटेल बीच बचाव करने लगे तो उनके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा। वहीं  अमित पटेल उम्र 35 वर्ष ने बताया कि वह घर पर था तभी बड़े पापा जगदीश पटेल का फोन लगाकर अपनी जमीन से नाली बनाने के लिये मना कर दिया। इसी बात को लेकर अश्वनी पटेल का लड़का हर्षवर्धन आकर गाली गलोज करने लगा, गालियां देने से मना करने पर हर्षवर्धन ने धारदार हथियार निकालकर हमला कर दिया। इस बीच अश्वनी व विभाष पटेल ने भी लाठियों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर किए गए हमले में हर्षवर्धन व अमित के शरीर पर चोटें आई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिन्होने दोनों पक्षों के लोगों को अलग अलग किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर प्रकरण दर्ज कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak